अररिया, मई 31 -- अररिया। एक संवाददाता एसएसबी 52वीं बटालियन अररिया की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय सहित सभी बाह्य सीमा चौकियों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बल कार्मिकों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। साथ ही सीमावर्ती गांवों में जनजागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. सूरज जाधवर ने कहा कि तंबाकू सेवन युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्कूली छात्राओं के साथ शिक्षकों ने ली तंबाक...