उरई, मार्च 11 -- उरई। नो स्मोकिंग डे पर परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को तंबाकू से होने वाली जानलेवा बीमारी की जानकारी देकर जागरूक किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश और एबीएसए डकोर प्रीति राजपूत के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय गिरथान, राहिया, ऐरी सहित विकास खंड के समस्त विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को धूम्रपान और तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि तंबाकू और धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हैं तथा इससे कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शपथ ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू और धूम्रपान का सेवन नहीं करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे।विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.