कटिहार, अप्रैल 10 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के निदेशानुसार तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान कार्यक्रम अंतर्गत एमजेएम महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉक्टर दीपाली मंडल ने की। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नीलम कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए तंबाकू के कुप्रभावों पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही तंबाकू से दूर रहने का संकल्प कराया। बताया कि तंबाकू सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि ऐसा जहर है जो धीरे-धीरे हमारे शरीर, हमारे सपनों और हमारे समाज को समाप्त करता है। हमारा विश्वविद्यालय और महाविद्यालय केवल पढ़ाई की जगह नहीं बल्कि हमारे भविष्य निर्माण की जगह है। इसलिए विश्वविद्यालय ने पहल की है कि शिक्षण संस्थान पूरी तरह से तंबाकू मुक्त हो।महाविद्यालय परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.