प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। एएमए सभागार में मुंह के कैंसर पर केंद्रित संगोष्ठी आयोजित की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अशोक मिश्र ने किया। इस मौके पर टाटा कैंसर अस्पताल वाराणसी के कैंसर सर्जन डॉ. असीम मिश्र ने कहा कि तंबाकू व पान-गुटखा का सेवन करने से मुंह का कैंसर अधिक बढ़ रहा है। शुरूआती दौर में जांच के बाद समुचित इलाज शुरू कर देने से मरीज के स्वस्थ होने की संभावना अधिक रहती है। डॉ. विवेक पांडेय ने कहा कि यदि मुंह के छाले व घाव एक माह से ठीक न हो रहा हो तो उसे जांच कराना जरूरी है। डॉ. सुनयना सरकार ने थायरॉयड कैंसर के बारे में जानकारी दी।डॉ. मोहित जैन, डॉ. पल्लवी निगम, डॉ. रितु जैन, डॉ. विशाल केवलानी, प्रो. एससी गुप्ता, डॉ. बसंत सिंगल, डॉ. सपन श्रीवास्तव, डॉ. राजुल मिश्रा, डॉ. बीके मिश्रा, डॉ. सोनिया ने विचार व्यक्...