तंबाकू व्यापारी को पीटा, सिर में चाकू मारा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- कायमगंज, संवाददाता। गवाही देने से नाराज लोगों ने रास्ते में तंबाकू व्यापारी को रोककर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। आरोपी उसके पिता के गोदाम पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। श्यामनगरी गंगादरवाजा निवासी तंबाकू व्यापारी ध्रुव गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे वह प्रेमनगर स्थित पिता के गोदाम से माल तुलवाने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में महावीर और विजय राजपूत निवासी प्रेमनगर ने उसे रोक लिया। दोनों ने गवाही देने को लेकर पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूसों से पीटने लगे। मारपीट में ध्रुव जमीन पर गिर गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.