फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के व्यस्तम इलाकों में शुमार पटवनगली मोहल्ले में गुरुवार रात चोरों ने एक तंबाकू व्यवसायी के घर से करीब 26 लाख रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी। पूरा परिवार जन्मदिन समारोह में गया हुआ था। चोरी में किसी करीबी की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। व्यवसाई बृजेश शर्मा के दो पुत्र लोकेश और देवेश हैं। लोकेश कंपिल रोड स्थित दुर्गा टॉकीज के पास अपने परिवार के साथ अलग मकान में रहते हैं। जबकि बृजेश अपने पुराने घर पटवनगली में पत्नी सुनीता, छोटे बेटे देवेश, बहू ममता और नातिन के साथ रहते हैं। गुरुवार को लोकेश की बेटी अनवी का जन्मदिन था। घर में ताला लगाकर सभी लोग वहां चले गए थे। व्यवसायी बृजेश के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह अकेले घर लौटे। जब कमरे में पहुंचे तो एक दरवाजे का हिस्सा खुला मिला, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.