बोकारो, अप्रैल 12 -- सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन एवं गोमिया थाना प्रभारी के सहयोग से शनिवार को तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (कोटपा) के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान कोटपा की धारा 4, 6ए एवं 6बी के अंतर्गत संचालित किया गया। जिला छापामारी दल के सदस्य मो असलम के नेतृत्व में गोमिया थाना क्षेत्र के नेहरू हाई स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग के आसपास, हजारी मोड़ तथा मुख्य चौक पर कुल 67 दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान 12 दुकानदारों द्वारा कोटपा कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जिनसे कुल 2850 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। अभियान के दौरान दुकानों से तंबाकू उत्पादों के प्रचार-प्रसार से जुड़े पोस्टर हटवाए गए। साथ ही सभी दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपनी दुकानों पर स्पष्ट रूप से यह सूचना प्रदर्शित करें कि 21 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.