फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- कायमगंज, संवाददाता। मंडी समिति सचिव ने मंगलवार को तंबाकू से लदी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर नवीन मंडी स्थल पहुंचाया, जहां संबंधित से मंडी शुल्क के रूप में धनराशि जमा कराई गई।मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा मंगलवार को अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान कंपिल-अटैना मार्ग पर बदायूं सीमा की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को टीम ने रुकवाया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो वह तंबाकू के बोरों से लबालब भरी मिली। मंडी सचिव ने जब चालक ब्रजभान से माल के कागजात और मंडी शुल्क से संबंधित प्रपत्र मांगे, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। चालक द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर सचिव ने नियमों के उल्लंघन के तहत वाहन को तत्काल अपने कब्जे में ले लिया और वाहन को नवीन मंडी स्थल लाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.