चम्पावत, मई 28 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रेगड़ू में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त समाज की शपथ ली। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान और एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय के नेतृत्व में जिला सलाहकार ममता मिश्रा ने तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें आयुषी ने प्रथम, प्रियांशु मेहता ने द्वितीय और मानवी मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधान धन सिंह बोरा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...