सिमडेगा, मार्च 30 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले में तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण, कोटपा अधिनियम एवं तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान के प्रभावी अनुपालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सिविल सर्जन की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चन्द्र गुग्गी एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक राज के द्वारा शिक्षा विभाग के बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी को कोटपा एवं संशोधित अधिनियम तथा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों एवं उसके रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित कराने की प्रक्रिया एवं आवश्यक मानकों को भी समझाया...