तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण करने दिलाई गई शपथ
देवघर, जून 1 -- विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर एएएम मधुवाडीह सीएचसी सारवां द्वारा सोमवार को तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण करने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन सीएचओ डॉक्टर संतोष प्रमाणिक की देखरेख में आयोजित की गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सहिया साथी, सहिया एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरे को भी तंबाकू सेवन से रोकने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर दुष्प्रभावों एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान सभी ग्रामीणों से अपील की गई की वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। यह भी पढ़ें- तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुकता रैली का आयोजन ताकि एक स्वास्थ्य एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.