अमरोहा, दिसम्बर 6 -- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नगर के आईएम इंटर कॉलेज में शनिवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों को तंबाकू एवं मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों संग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ.जमशेद कमाल ने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है। बताया कि तंबाकू से कैंसर, मोतियाबिंद, गैंग्रीन, अल्सर, बांझपन, नपुंसकता, हृदय रोग एवं श्वांस संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। प्रधानाचार्य ने स्टाफ व छात्रों को तंबाकू मुक्त रहने की शपथ दिलाई। छात्रों ने भी तंबाकू मुक्त समाज, समृद्ध उत्तर प्रदेश एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। वहीं पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसम...