तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, दी कार्रवाई की चेतावनी
रामगढ़, अक्टूबर 3 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री और प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिले के विभिन्न अंचलों में तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता सह निरीक्षण अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अधिकारियों ने सार्वजनिक एवं प्रमुख स्थानों पर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए धारा 6ए, 6बी और धारा 5 का पालन करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन व प्रचार-प्रसार के साथ प्रतिबंधित स्थानों पर बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी।दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अर्थदंड लगाया जाएगा। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.