फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- कायमगंज। पटवन गली रोड स्थित लाला परमानंद की बगीची में मंगलवार को टोबैको ट्रेड एसोसिएशन की ओर से तंबाकू व्यापारियों की एक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में तंबाकू पर बढ़ाई गई 40 प्रतिशत जीएसटी को लेकर व्यापारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया। साथ ही इसके भविष्य में पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। सभा में मौजूद तंबाकू व्यापारियों और विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि इतनी भारी भरकम टैक्स वृद्धि से व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री से मुलाकात करेगा। जहाँ प्रतिनिधिमंडल उन्हें जीएसटी वृद्धि से उत्पन्न होने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराएगा और आग्रह करेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.