मुंगेर, जून 1 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। सदर अस्पताल परिसर से एक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसे सिविल सर्जन डॉ. राजू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और छात्राओं ने शहरवासियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। प्रभात फेरी में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राएं अपने हाथों में तंबाकू के सेवन से होने वाली जानलेवा बीमारियों से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं। यह रैली शहर के मुख्य बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः सदर अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। ​कैंसर जैसी बीमारियों का खतराः यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस:निकाली जागरूकता रैली, तंबाकू से दूर रहने का दिया संदेशकैंसर जैसी ब...