सीतामढ़ी, मई 31 -- रमेश कुमार परिहार। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज परिहार सेवा केंद्र द्वारा शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन परिहार विधायक गायत्री देवी व बीडीओ ओमप्रकाश यादव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। रैली पूरे परिहार बाजार में भ्रमण किया। रैली के माध्यम से तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया गया। रैली में परिहार सेवा केंद्र की संचालिका श्वेता बहन, मुजफ्फरपुर से आये डॉ. फनीश चंद्र, सीतामढ़ी के अमोद भाई, राजकीय मध्य विद्यालय धामीटोल के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र झा, शिक्षक संजीव कुमार, राजकीय मध्य विद्यालय परिहार के प्रधानाध्यापक मो. सुभान अन्सारी, शिक्षक राधेश्याम महतो, संजय पासवान समेत दोनों विद्यालय के सैकड़ों छात्र - छात्राओं ने भाग लिया और हर तरह के नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा की। यह भी पढ...