तंबाकू निषेध एवं मुक्त पर कार्यशाला
किशनगंज, मई 9 -- पोठिया। निज संवाददाता पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी किशनगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के अंतर्गत शनिवार को तंबाकू निषेध एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन, धूम्रपान एवं अन्य नशे की आदतों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा महाविद्यालय परिसर को पूर्णत: तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एनजीओ राहत फाउंडेशन की चेयरमैन फरजाना बेगम उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- तंबाकू निषेध एवं मुक्त पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.