तंबाकू निषेध अभियान चलाकर एनसीसी कैडेट्स ने दिया जागरूकता का संदेश
लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा "नो तंबाकू कैंपेन" के अंतर्गत शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और स्वस्थ और नशामुक्त जीवन के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालकर तंबाकू और धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी दी। कैडेट्स ने लोगों को तंबाकू से दूर रहने और अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कैडेट्स के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.