देवघर, जून 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को नगर थाना क्षेत्र में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम -2003 के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू कराने के उद्देश्य से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर जांच कर कानून का उल्लंघन करने वाले 13 दुकानदारों से कुल 5450 रुपए जुर्माना वसूला गया। सीएस डॉ. रमेश कुमार एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार गुप्ता के निर्देश पर आयोजित अभियान का नेतृत्व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार व नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक पोतेलाल मुर्मू ने किया। यह भी पढ़ें- तंबाकू उत्पाद का प्रयोग न करने की कसम खाईकानूनी प्रावधानों की जानकारी यह भी पढ़ें- एम्स देवघर : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यशाला

ह...