चक्रधरपुर, मई 5 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड प्रशासन द्वारा सोमवार को तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के अनुपालन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी भीखम कुमार ने किया। छापेमारी के दौरान प्रखंड अंतर्गत कुल 8 दुकानों में तंबाकू एवं सिगरेट उत्पादों की बिक्री से संबंधित जांच की गई। इस दौरान एक दुकान में प्रतिबंधित गुटखा एवं तंबाकू पाया गया। संबंधित दुकानदार पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। बीडीओ ने सभी दुकानदारों को भविष्य में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद या गुटखा नहीं बेचने की सख्त चेतावनी दी। अभियान के दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले कैंसर जैसे गंभीर रोगों और स्वास्थ्य संबंधी अन्य नुकसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.