एटा, अप्रैल 9 -- अलीगंज क्षेत्र के व्यापारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गुरुवार को अलीगढ़ से आई जीएसटी की एसआइबी की टीम ने नगला पड़ाव स्थित तंबाकू फर्म पर छापेमारी की। टैक्स चोरी की सूचना पर पहुंची टीम ने ओमप्रकाश सुनील कुमार तंबाकू डीलर के गोदामों को अपने घेरे में ले लिया और घंटों तक सघन जांच पड़ताल जारी रही। गुरुवार सुबह जैसे ही जीएसटी अधिकारियों की गाड़ियां नगला पड़ाव स्थित तंबाकू डीलर के प्रतिष्ठान पर रुकीं, आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में खलबली मच गई। जीएसटी अधिकारियों ने तुरंत फर्म के कार्यालय और गोदाम को अपने नियंत्रण में ले लिया। कार्रवाई की भनक लगते ही बाजार के कई अन्य व्यापारी भी सतर्क हो गए। जीएसटी अधिकारियों ने फर्म के संचालकों से माल की खरीद-फरोख्त से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज और बिल बुक तलब किए। अधिकारी सुबह से ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.