कोडरमा, जून 1 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कोडरमा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्ति जनजागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत डोमचांच प्रखंड के काराखुट, सपही एवं डोमचांच नगर, झुमरी तिलैया नगर तथा मरकच्चो प्रखंड के जामू ग्राम सहित कई स्थानों पर प्रभातफेरी, जागरुकता रैली, नगर भ्रमण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। डोमचांच नगर में निकाली गई भव्य रैली में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज, वार्ड पार्षद नीतू देवी, गुड़िया देवी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार ने नशामुक...