तंबाकू-खैनी के बढ़ते सेवन से बढ़ रहे कैंसर के मामले : टाटा ट्रस्ट्स
रांची, मई 30 -- रांची, संवाददाता। टाटा ट्रस्ट्स की पहल-रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (आरसीएचआरसी) ने झारखंड में कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए तंबाकू और खैनी के बढ़ते सेवन को इसकी प्रमुख वजह बताया है। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में कैंसर के 1126 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 2229 तक पहुंच गए। वहीं सिर और गर्दन के कैंसर के मामलों में भी तेज वृद्धि हुई है और यह संख्या 80 से बढ़कर 378 हो गई है। आरसीएचआरसी के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गौतम कुमार शरण ने कहा कि खैनी एवं धुआंरहित तंबाकू का लगातार सेवन कैंसर के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। यह भी पढ़ें- ओरल कैंसर के खतरे को लगातार बढ़ा रहा तंबाकू सेवन उन्होंने लोगों से मुंह में सफेद धब्बे, लंबे समय तक रहने वाले छाले, निगलने में परेशानी या अन्य असामान्य लक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.