मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर। मृत्युंजय बिहार सहित पूरे देश में कितने युवा तंबाकू खा रहे हैं, इसका सर्वे कराया जाएगा। केंद्रीय स्वस्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय यह सर्वे कराएगा। इसका नाम 'ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे' रखा गया है। इसके लिए मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को निर्देश जारी किया गया है। मंत्रालय के निर्देश के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सर्वे कराने के लिए पत्र लिखा है। स्वास्थ्य विभाग के गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत यह सर्वे कराया जाएगा। मुजफ्फरपुर के एनसीडीओ डॉ. नवीन कुमार का कहना है कि इस सर्वे से युवाओं में तंबाकू की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि इस सर्वे में आठवीं से दसवीं तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए और इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.