तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की दी जानकारी
मुजफ्फरपुर, जून 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र के होम बेस्ड पैलिएटिव केयर की टीम ने बुधवार को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को इससे बचाव के प्रति जागरूक किया। इसको लेकर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. अतीकुर रहमान, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अवंतिका, नर्स श्वेता और राहुल ने एक निजी स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर जागरूकता सत्र आयोजित किया।इस दौरान बच्चों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों, कैंसर के जोखिम तथा तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान बच्चों को तंबाकू से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इं. नूरुल हक, उप प्रधानाचार्य हाफिज अंजर, अकादमिक प्रभारी मो. जहांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.