महोबा, मई 30 -- महोबा, संवाददाता। तंबाकू का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। तंबाकू से युवा से लेकर हर वर्ग के लोग सेवन कर रहे है। तंबाकू से कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है इसके बाद भी लोग तंबाकू का सेवन कर खतरा उठा रहे है। डॉक्टरों ने तंबाकू के सेवन से कैंसर के खतरा को बताते हुए तंबाकू के सेवन से तौबा करने की अपील की है। तंबाकू का क्रेज बढ़ता जा रहा है। युवाओं से लेकर किशोर तंबाकू का सेवन कर सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है। तंबाकू को लेकर चलाएं जा रहे जागरुकता अभियान के बाद भी तंबाकू युवाओं की जिंदगी में जहर घोलने का काम कर रही है। यह भी पढ़ें- तंबाकू और बीड़ी सिगरेट से बढ़ रहे ओरल कैंसर के ज्यादा मरीज जानकारों का मानना है कि तंबाकू से नियमित सेवर से कैंसर का खतरा रहता है। कैंसर का मुख्य कारण तंबाकू का सेवन बन रहा है। महिलाएं भी तंबाकू से सेवन ...