हल्द्वानी, मई 10 -- हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में रविवार को साथी संगठन की बैठक में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 की थीम पर जागरूकता अभियान का प्रस्ताव पारित हुआ। अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला ने बताया कि युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पंफलेट चस्पा करने के साथ ही इंटर कॉलेजों में कार्यशाला-रैली आयोजित की जाएगी। इस मौके पर किशोर कुमार जोशी, केके तिवारी, बसना कंसल, जगदीश सिंह खोलिया, वीरेंद्र सिंह भाकुनी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, डीडी शर्मा, शंकरदत्त तिवारी, जेसी पैंतोला, जगदीश चंद्र जोशी, पूरन सिंह महरा, विजय तिवारी, आरएस बोरा, भुवन चंद उप्रेती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...