गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को वेलनेस वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।फोर्टिस हेल्थकेयर के अंतर्गत संचालित साइकेट्री एवं डी-एडिक्शन अस्पताल अदायु और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गुरुग्राम की ओर से यह रन आयोजित हुई। वॉकथॉन में डॉक्टरों, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और स्वास्थ्यकर्मियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई लोगों ने भाग लिया। करीब 40 मिनट तक चली यह रन वॉक अदायु परिसर से शुरू होकर वहीं संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने तंबाकू सेवन छोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- तंबाकू की लत के दुष्प्रभावों से जागरूक किया डॉ. मंतोष...