कोडरमा, मई 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु श्रेया सिन्हा ने महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों के सेवन से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इसके कारण कैंसर सहित कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियां होती हैं। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जाग...