वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुरा निवासी तंबाकू कारोबारी 53 वर्षीय राजेश चौरसिया ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। राजेश चौरसिया पान-सिगरेट-पान मसाला के बड़े व्यवसायी थे और नया पान दरीबा में उनकी बड़ी थोक की दुकान है। चेतगंज थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि कारण अभी नही पता चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...