फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। बल्लभगढ़ के बनियावाड़ा मोहल्ला स्थित एक तंबाकू कारोबारी के गोदाम पर मंगलवार को जीएसटी विभाग और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई दोपहर में शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही। छापेमारी के दौरान गोदाम में दस्तावेजों और स्टॉक की गहन जांच की गई।जानकारी के अनुसार, जिस फर्म पर कार्रवाई की गई उसका नाम अरिहंत ट्रेडिंग कंपनी बताया जा रहा है, जो गुटखा और तंबाकू उत्पादों का कारोबार करती है। टीम ने गोदाम में रखे माल, बिलों और अन्य रिकॉर्ड को खंगाला।हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी भी विभागीय अधिकारी ने मीडिया के सामने विस्तृत जानकारी साझा नहीं की। सीएम फ्लाइंग की ओर से अधिकारी सतबीर कटारिया ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम द्वारा जांच की जा रही है और आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया...