तंबाकू और नशे से दूर रहने को छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
रुडकी, अक्टूबर 6 -- मंगलौर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें तंबाकू और नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संदीप कश्यप ने किया। विनोद कुमारी ने नशे के विभिन्न प्रकार, उनके दुष्प्रभाव और तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि नशे की शुरुआत छोटी लग सकती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करने लगता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.