तंबाकू और नशे से दूर रहने का लिया संकल्प, ऋषिकुल परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार, मई 30 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शनिवार को नशामुक्ति और तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों और शिक्षकों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। अगद तंत्र एवं विधि वैद्यक विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पावरपॉइंट प्रस्तुति, पोस्टर प्रदर्शनी, जागरूकता वीडियो प्रदर्शन और शपथ ग्रहण जैसे आयोजन किए गए। वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू और नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। यह भी पढ़ें- तंबाकू और नशे से दूर रहने का लिया संकल्प, ऋषिकुल परिसर में जाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.