तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर सीएचओ को किया गया प्रशिक्षित
रांची, जून 17 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में चल रहे नशा मुक्ति एवं तंबाकू निषेध अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में 15 से 26 जून तक संचालित नशा मुक्ति अभियान तथा 31 मई से 26 जून तक चल रहे तंबाकू निषेध अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने किया। मौके पर उन्होंने तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है, जिससे सामूहिक प्रयासों के जरिए ही निपटा जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान सिगरेट एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.