हजारीबाग, मई 31 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 31 मई को हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन एवं जन जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें कटकमदाग स्थित महोडर, सदर प्रखण्ड स्थित हुपाद, बभनी, सहित अन्य क्षेत्र के पंचायत भवन में जागरूकता जांच शिविर का आयोजन किया गया। कर्मचारी, किसान और आम जनता को तंबाकू के दुष्प्रभाव से होने वाले गंभीर बीमारियों के बारे में बताया गया। मौके पर हजारीबाग डेंटल काॅलेज के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि तंबाकू सेवन आज समाज के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू त्यागने की शपथ तंबाकू के कारण मुंह का कैंसर, दांतों एवं मसूड़ों की बी...