गढ़वा, फरवरी 16 -- रमना, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश के आलोक में कोटपा (धूम्रपान निषेध कानून) एक्ट 2003 के तहत सोमवार को तंबाकू उत्पाद के थोक और खुदरा व्यापार की रोकथाम को लेकर छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी आकाश कुमार के साथ नेशनल तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम पदाधिकारी नीरज कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे।अभियान के दौरान कुल नौ दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान कोटपा कानून का उल्लंघन करते पाए गए तीन दुकानदारों पर अठारह सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया जबकि छह दुकानदारों को नियमों की जानकारी देते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उस दौरान अधिकारियों ने तंबाकू नियंत्रण कानून के अनुपालन को लेकर आगे भी छापामारी जारी रखने की बात कही है। उन्हें बताया गया कि कोटपा-2003 यानी सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के ...