गंगापार, फरवरी 25 -- सरकार द्वारा तंबाकू, सिगरेट, पान मसाला आदि पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा के साथ ही व्यापारियों ने उपरोक्त सभी वस्तुओं की कालाबाजारी शुरू कर दी है। इन वस्तुओं का भंडारण करने वाले बड़े व्यापारियों ने सिगरेट, गुटखा, पान मसाला को डंप कर अभी से Rs.2 में बिकने वाले पान मसाले को Rs.4 प्रति यूनिट बेचने का काम शुरू कर दिए हैं। पान मशाले का नया पाउच व रेट बाजारों में नहीं पहुंच पाने से डंप किए माल को व्यापारी दो गुने से तीन गुना दाम पर बेच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...