लखीमपुरखीरी, फरवरी 4 -- सीएचसी पलिया में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन सीएचसी अधीक्षक भरत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मौजूद लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए उनके लक्षणों के बारे में जानकारियां दी गई। गोष्ठी में बोलते हुए सीएचसी के सर्जन डॉक्टर अजीत सिंह ने बताया कि कैंसर से डरें नही समय पर जांच कराएं। कैंसर की अगर समय पर पहचान हो जाए तो इसका इलाज कराया जा सकता है। कैंसर के प्रमुख लक्षणों में तंबाकू, गुटका, खैनी, पान मसाला का अत्याधिक सेवन करना व धूम्रपान और शराब का सेवन मुख्य है। कई बार मुंह की सफाई न किए जाने से भी कैंसर हो सकता है। सीएससी अधीक्षक डॉक्टर भरत सिंह ने बताया कि जो महिला या पुरुष सुरक्षा को ध्यान में न रखते हुए एक से अधिक लोगों से यौन संबंध बनाते हैं। उनको कैंसर की संभावना प्रबल हो जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.