तंदूर बनीं घर-सड़कें, बिजली ने बढ़ाया संकट
बलिया, मई 19 -- बलिया, संवाददाता। तेज धूप से घर और सड़कें तंदूर बन जा रही हैं। आमजन से लगायत बेजुबान तक उमसभरी गर्मी से बेहाल हैं। इसमें जिले में बेपटरी बिजली आपूर्ति लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। शहर में स्थिति यह है कि हर दस मिनट पर बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज के कारण घरों में लगे एसी, कूलर और पंखा शोपीस बने हुए हैं। वहीं विभागीय जिम्मेदार ओवरलोडिंग का हवाला देकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। आपूर्ति की बदहाली से शहर, कस्बा और गांव हर जगह के उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह के 11 बजने के बाद शहर की सड़क, गली और बाजारों में सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग गमछा और छाता लेकर आते-जाते नजर आए। ज्येष्ठ महीने का अधिमास शुरुआती दिन से तीखे तेवर दिखाना शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.