देवरिया, मार्च 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। रसोई गैस की शुरू हुई किल्लत के बीच शहर के सिविल लाइंस रोड स्थित तंदूरी फ्यूजन रेस्टोरेंट में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का प्रयोग करने का मामला पकड़ा गया है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक ने रेस्टोरेंट के मालिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत शुरू हो गई है। हर दिन रसोई गैस के लिए लंबी लाइन लग रही है। लंबी लाइन लगने के बाद भी लोग को रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। कई घरों में अब लकड़ी के चूल्हे जलने लगे हैं। जबकि कई रेस्टोरेंटों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर प्रशासनिक, पुलिस व पूर्ति विभाग की टीम संयुक्त रूप से अब रेस्टोरेंटों में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.