गुड़गांव, जून 4 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। आध्यात्मिक गुरु डॉ. मनमीत कुमार ने बुधवार को गुरुग्राम में अकादेमी ऑफ तंत्र' की शुरुआत की है।वह भारत की पहली महिला गुरु बन गई हैं, जिन्होंने तंत्र विद्या के अध्ययन, प्रशिक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित संस्थान की स्थापना की है। डॉ. मनमीत कुमार ने कहा कि तंत्र कोई रहस्य नहीं, बल्कि जीवन और चेतना का एक विज्ञान है, जिसकी जड़ें सनातन धर्म में हैं। इसका उद्देश्य इस पवित्र ज्ञान को दुनिया भर के जिज्ञासुओं तक उसकी शुद्ध और प्रामाणिक रूप में पहुंचाना है। इसमें भारतीय और विदेशी छात्रों के लिए संरचित पाठ्यक्रम, शोध कार्यक्रम, कार्यशालाएं, आध्यात्मिक शिविर, मार्गदर्शन सत्र और उन्नत आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। यह संस्थान साधकों, शोधकर्ताओं, उपचार विशेषज्ञों और आध्यात्मिक ज्ञान में र...