बिजनौर, अप्रैल 15 -- शेरकोट। तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है।पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मोहल्ला नौंधना निवासी सलीम अहमद पुत्र मोहम्मद यूनुस ने एसपी से की शिकायत में बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व लॉकडाउन के दौरान परिवार के कुछ सदस्य बीमार थे, जिससे परिवार मानसिक तनाव में था। इसी दौरान नहटौर क्षेत्र के गांव बेगराजपुर निवासी असलम, उसका पुत्र मूसा और पुत्री सरताज से संपर्क हुआ। आरोप है कि तीनों ने खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर परिवार को अपने झांसे में ले लिया। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने घर में "ऊपरी साया" बताकर तांत्रिक क्रियाएं शुरू कीं। यह भी पढ़ें- दवा कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 13 करोड़ ठगे पहली बार में ही 1.20 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वे लगातार अलग-अलग बहानों से ...