कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- अंधविश्वास कहें अथवा कोई और कारण। फिलहाल एफआईआर चौंकाने वाली है। एक युवती गायब है। भाई ने दूसरे गांव के युवक व उसके परिजनों पर तंत्र-मंत्र विद्या से युवती को गायब करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी इल्जाम लगाया है कि उलाहना देने पर उसके परिजनों को तंत्र-मंत्र क्रिया से ही जान से मरवाने की धमकी दी गई है। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। वह एडमिशन कराने के लिए एक अप्रैल को घर से सुबह करीब साढ़े नौ बजे निकली थी। रास्ते में उसको तिलगोड़ी गांव के शेष कुमार उर्फ शनि पुत्र रामचंद्र अपनी बाइक में बैठाकर गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब बहन का पता नहीं चला तो उसकी बहन, भाभी और बहनोई आरोपी के पिता रामचंद्र से मिले। रामचंद्र व उसके परिवार के लोगों न...