शामली, जनवरी 21 -- इलाज के बहाने तंत्र-मंत्र का दिखावा कर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक महिला ने 31 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उनके पुत्र की तबीयत लगातार खराब चल रही थी। इसी दौरान उन्हें पता चला कि जनपद बागपत के मोहल्ला घोसियान निवासी यूसुफ पुत्र मुंशी तंत्र-मंत्र के जरिए बीमारियों का इलाज करता है। पीड़िता अपने बेटे को इलाज करवाने के लिए आरोपी के पास गई। आरोपी ने तंत्र-क्रिया से इलाज का वादा किया और बाद में पीड़िता के घर पहुंचकर बेटे के इलाज के बहाने महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना से आहत होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.