शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- शाहजहांपुर। तंत्र-मंत्र के नाम पर 16 लाख की ठगी करने वाला बहरूपिया 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। अल्हागंज के मोहल्ला बगिया द्वितीय निवासी गुड्डी ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। गुड्डू से संपर्क के बाद गर्भ संबंधी समाधान के लिए पूजा कराई थी। इसी बहाने कई किश्तों में करीब 16 लाख रुपये उसने ट्रांसफर करा लिए थे। सोने-चांदी के आभूषण और ढाई डिसमिल जमीन भी अपने नाम करा ली थी । इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो लाख रुपये नकद व आभूषण बरामद किए। आरोपी पर पूर्व में कटरा और तिलहर थाने में भी अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.