संतकबीरनगर, मार्च 18 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थानाक्षेत्र में तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत के नाम पर महिलाओं को डराकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पंडितपुरवा निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंडितपुरवा टोला मुंडली निवासी चन्द्रावती देवी पत्नी रामप्रताप ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके रिश्तेदार रामगति पुत्र सोमई निवासी राजधारी टोला रखेरा थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज के माध्यम से उनकी मुलाकात एक तथाकथित ओझा से कराई गई। आरोप है कि रामगति के जरिए शोखा करमतुल्ला पुत्र मुर्तजा अली निवासी जगदीशपुर थाना मिन्टगिरि, जनपद महराजगंज उनके घर पहुंचा और तंत्र-मंत्र, फूंक-झाड़ तथा भूत-प्रेत का भय दिखाकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उसने घ...