सीतापुर, अप्रैल 9 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद इलाके में टप्पेबाजों महिला को तंत्र-मंत्र का झांसा दे दो अंगूठी और गले की माला उतरवा ली। इस बीच टप्पेबाज महिला को बातों में उलझाकर जेवर लेकर मौके से भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर महमूदाबाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सदरपुर के रसूलाबाद निवासी किरन देवी किसी काम से महमूदाबाद आई थी। वह रामकुंड से मोतीपुर चौराहे की ओर पैंतेपुर मार्ग पर पैदल ही जा रही थी। इस बीच पीछे से आए दो व्यक्तियों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देते हुए कहा कि आपने यह दोनों अंगूठी गलत उंगली मे पहन रखी है। इसका आप पर नकारात्म प्रभाव पड़ेगा। इसे सही उंगली में पहन लीजिए। यह सुनकर वह आरोपियों की बातों में आ गई। वह अपनी दोनों अंगूठी निकालने लगी। इस पर आरापियों ने उनसे उनका पर्स ले लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.