तंत्र-मंत्र का आरोप लगाकर परिवार को पीटा, पांच पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 12 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ककहरा मिरिया गांव निवासी मोहन लाल यादव की बेटी पूनम यादव ने पुलिस को तहरीर दी। 11 मई की शाम करीब 6:30 बजे गांव के ही चिरौंजी लाल सोनकर ने उसके दादा गयादीन तंत्र-मंत्र और भूत-प्रेत कराने का आरोप लगाया। इसके बाद चिरौंजीलाल अपने साथियों के साथ उसके दादा को पीटने लगे। वह बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी गालियां देते हुए मारा पीटा। भाई विकास कुमार, गयादीन का बेटा वीरेन्द्र कुमार, संगीता आदि ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उनको भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची, घायलों को सीएचसी में इलाज कराया। पीड़ित पूनम यादव की तहरीर पर पुलिस ने चिरौंजी लाल सोनकर, राजकुमार, लक्ष्मण, बड़ेलाल, बड़ेलाल के बेटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.