मेरठ, जून 13 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी युवक पर तंत्र क्रिया के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुंडाली निवासी उस्मान पुत्र फुरकान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 24 वर्षीय पुत्र रिहान लंबे समय से बीमार था। उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में उसका उपचार कराया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान कस्बा हर्रा निवासी एक व्यक्ति उनके संपर्क में आया। आरोप है कि आरोपी ने तंत्र क्रिया के जरिए युवक को ठीक करने का दावा करते हुए डेढ़ लाख रुपये की मांग की। यह भी पढ़ें- मुखबिरी का आरोप लगाकर गोताखोर को दी हत्या की धमकी पीड़ित का कहना है कि बेटे के ठीक होने की उम्मीद में उन्होंने आरोपी को रकम दे दी। जिस...