तंजीद हसन तमीम ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच डार्विन में खेला जा रहा है, जहां बांग्लादेशी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने का कारनामा किया है। वे ऐसा करने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले इतिहास के अब तक के सभी अध्यायों में एक भी बांग्लादेशी बल्लेबाज ऐसा नहीं था, जिसने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में शतक जड़ा हो। शतकों के इस सूखे को आज, शुक्रवार 14 अगस्त 2026 तंजीद हसन तमीम ने खत्म किया है। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंग और जोश हेजलवुड की तेज तर्रार गेंदबाजी के सामने शतक जड़ना आसान नहीं था लेकिन तंजीद ने ऐसा कर दिखाया। उन्होंने बांग्लादेशी प्रशंसकों को खुश रहने की वजह दे दी है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.